सीएम योगी ने 50.10 लाख गन्ना किसानों को प्रदान किए अंश प्रमाण पत्र

 सीएम योगी ने 50.10 लाख गन्ना किसानों को प्रदान किए अंश प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 50.10 लाख गन्ना किसानों को अंशधारक प्रमाणपत्र (शेयर सर्टिफिकेट) वितरित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के गन्ना किसानों को माफियाओं से मुक्ति दिलाई है। हर स्तर पर तकनीकी के उपयोग से गन्ना माफिया को खत्म करने में सफलता प्राप्त की। 

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 50.10 लाख गन्ना किसानों को अंशधारक प्रमाणपत्र (शेयर सर्टिफिकेट) वितरित किया। सीएम योगी ने सरकार उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के पचास लाख दस हजार से अधिक किसानों को अंश प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही उन्होंने प्रगतिशील किसानों को भी संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अपने परिश्रम से प्रदेश में खुशहाली ला रहे है। यूपी की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। हमारी सरकार के कार्यकाल में किसानों को तकनीक से जोड़ा गया। जिससे किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के गन्ना किसानों को माफियाओं से मुक्ति दिलाई है। हर स्तर पर तकनीकी के उपयोग से गन्ना माफिया को खत्म करने में सफलता प्राप्त की। 

बीते पांच वर्ष में रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया गया है। इसके साथ ही हमने किसी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान यूपी में चीनी मिल चालू थीं। इस वर्ष भी 82 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम गन्ने की खेती को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं। किसानों को अच्छे बीच उपलब्ध करवा रहे हैं। किसानों को भी तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। हमारी कोशिश है कि समय से किसानों को भुगतान हो। उन्हें उन्नत बीज मिलें और उनकी फसल पर उन्हें लाभ मिले।