जौनपुर में माफियाओं पर गरजे सीएम, कहा भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करने में नहीं करेंगे संकोच

जौनपुर में माफियाओं पर गरजे सीएम, कहा भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करने में नहीं करेंगे संकोच

(रणभेरी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
सीएम ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलब्य मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था।  भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था, अपने लिए और अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। भ्रष्टाचारी कोई भी होगा। उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए सौंपने में कोई संकोच नहीं करेंगे। जौनपुर में शिलान्यास तथा लोकार्पण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। 

सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सूबे में विकास की योजनाएं जो भी चलाई गईं सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं। सीएम ने ने कहा कि, जौनपुर दौरे पर आते ही मैंने मेडिकल कॉलेज व एसटीपी निर्माण का निरीक्षण किया। देखा कि जौनपुर आज विकास की ओर बढ़ रहा है। विकास की योजनाओं का ईमानदारी से पालन का ही परिणाम है कि आज जौनपुर के साथ ही पूरा प्रदेश विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। कहा कि 2017 के पहले की सरकार के भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं। वह सरकार केवल ठेकेदारों व परिवार के लोगों को लाभ देने का काम कर रही थी। जिसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश बिछड़ता गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होकर रोजगार देने वाला प्रदेश बन गया है। यहां नौजवानों की प्रतिभा का ही परिणाम है कि प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले इसी प्रदेश के लोगों को बाहर जाने में पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को हर जगह सम्मान मिल रहा है। कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है।