गाजीपुर में नाव पलटी: छह लोगों की मौत, चार का शव मिला, एक मासूम की तलाश जारी

गाजीपुर में नाव पलटी: छह लोगों की मौत, चार का शव मिला, एक मासूम की तलाश जारी

(रणभेरी): यूपी के गाजीपुर में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली बाजार से अपने गांव लौट रहे 25 लोगों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलट गई। आसपास जुटे लोगों की मदद से 20 लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से पांच को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो ने दम तोड़ दिया। इधर, पानी में लापता पांच बच्चों की तलाश जारी है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तत्परता से करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार दोपहर बाद बाढ़ से घिरे अठहठा गांव के 15 लोग नाव पर सवार होकर नवली बाजार गए थे। शाम छह बजे जब प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई नाव लौटने लगी तो उस पर क्षमता से अधिक 25 लोग सवार हो गए। एक छोर से दूसरे छोर के लिए रवाना हुई नाव करीब 100 मीटर पर ही 25 फीट गहराई में डूब गई थी। हादसे में 17 लोगों को बचा लिया गया था। जबकि दो लोगों की मौत हो गई थी। इधर पांच लापता हो गए थे। घटना के दूसरे दिन सुबह छह बजे से ही 34 वाहिनी पीएसी के गोताखोर और स्थानीय गोताखोर नाव के साथ लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। सुबह नौ बजे तक सत्यम गोंड (14), संध्या पासवान (8), अमित पासवान (14) और खुशीहाल यादव (13) का शव घटना स्थल से ही बरामद कर लिया गया। जबकि अलीशा (5) की तलाश जारी है। घटना स्थल पर जमानिया सीओ और सेवराई एसडीएम मौजूद हैं। इधर चारों शवों को पुलिस ने मर्चरी हाउस भेज दिया। 

इसमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवक भी शामिल थे। ज्यादा लोग होने के कारण अचानक नाव बैठने लगी। पानी भरने के साथ नाव डूब गई। कुछ लोग खुद तैरकर किनारे आ गए और कुछ लोगों को आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया गया। इनमें पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।