अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी पर भड़कीं सपा सांसद प्रिया, फोटो शेयर कर कही ये बात...

अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी पर भड़कीं सपा सांसद प्रिया,  फोटो शेयर कर कही ये बात...

(रणभेरी): पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच हुई बातचीत का जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी की जौनपुर की मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक्स पर पोस्ट कर मामले का गर्मा दिया है। उन्होंने लिखा कि जब कोई बाबा कृष्ण जी का नाम तक नहीं बता पाते। तब अपनी छवि सुधारने के लिए सपा प्रमुख के बयान को हिंदू-मुस्लिम रंग देकर देश-प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। क्या उनके प्रवचनों में यही सिखाया जाता है।

उन्होंने अनिरुद्धाचार्य की फोटो भी पोस्ट की है। सांसद के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने इसे सत्य और साहस की आवाज बताया तो कुछ ने इसे संत समाज के खिलाफ बयान करार दिया। सांसद प्रिया सरोज की पोस्ट को राजनीतिक गलियारों में अनिरुद्धाचार्य पर सीधा निशाना माना जा रहा है। उन्होंने पोस्ट में यह भी संकेत दिया है कि धार्मिक मंचों से समाज को बांटने वाली बातें की जा रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र और सांस्कृतिक समरसता के खिलाफ है। 

यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है। जब अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच हुई बहस के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आइये जानते हैं। क्या है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच हुई बातचीत का अंश

उनकी यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है, जब अनिरुद्धाचार्य महाराज और अखिलेश यादव के वायरल वीडियो और टिप्पणियों ने राजनीति को गर्मा दिया है।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ एक काफी पुराना वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूछा कि मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को सबसे पहले किस नाम से पुकारा था? मतलब, भगवान कृष्ण का पहला नाम पूछते नजर आ रहे हैं। 

अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच करीब ढाई साल पहले आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई। बातचीत का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच दो प्रमुख मुद्दों पर वैचारिक मतभेद सामने आए। जिसके बाद अखिलेश यादव ने स्पष्ट रूप से कह दिया। आपका रास्ता अलग और मेरा रास्ता अलग है। जिसमें दोनों एक-दूसरे से तीखे सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। बहस की शुरुआत तब हुई जब अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि भगवान श्रीकृष्ण का सबसे पहला नाम क्या था। इस पर कथावाचक ने जवाब दिया वासुदेव नंदन। अखिलेश ने दोबारा सवाल किया कि जब उनकी मां ने जन्म दिया। तो क्या नाम रखा। अनिरुद्धाचार्य ने कहा, उनके अनेक नाम हैं।