तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की हुई मौत, शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की हुई मौत, शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

(रणभेरी): कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कोरथा गांव के लोगों के लिए शनिवार की शाम कहर बनकर टूटी। सड़क हादसे में इस गांव के 26 लोगों की मौत हो गई। भीतरगांव मार्ग पर पानी से भरे तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 महिलाएं, 9 बच्चे और 5 किशोर की जान चली गई। सभी चंद्रिका देवी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे का कारण ट्रैक्टर चालक का नशे में था। तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद खंती से सभी को बाहर निकाला जा सका। ट्रैक्टर पर करीब 50 लोग सवार थे और इस लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 

इस हादसे को लेकर सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए एक ट्वीट किया है कि प्रिय प्रदेशवासियों, मेरी अपील है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें। इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें। जीवन अमूल्य है, कृपया लापरवाही न बरतें।

हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब दस थानों का फोर्स भी पहुंचा। तमाम लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। किसी तरह से ट्रॉली हटाकर शव को पानी से निकाला गया। लोग कई घंटे तक लाशें खोजते रहे।

8 बच्चे, 5 किशोरियां, 13 महिलाएं

अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 8 बच्चे, पांच किशोरियां व 13 महिलाएं शामिल हैं। मृतक महिलाओं में दो वृद्धा भी हैं। 

इस वजह से हुआ हादसा

पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी प्रहलाद का ट्रैक्टर था। वापस आते समय खुद राजू ट्रैक्टर चला रहा था। राजू समेत अन्य सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। राजू लहराते हुए तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। अचानक से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वह काबू नहीं कर सका। करीब तीस मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में जा गिरी।