होली पर नहीं आएगी आयुष्मान की ‘पति-पत्नी-वो 2’, मेकर्स ने टाली रिलीज डेट

होली पर नहीं आएगी आयुष्मान की ‘पति-पत्नी-वो 2’, मेकर्स ने टाली रिलीज डेट

(रणभेरी): अभिनेता आयुष्मान खुराना लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं, लेकिन दर्शकों को इसके लिए अब कुछ और इंतजार करना होगा। आयुष्मान की आगामी फिल्म पति पत्नी और वो 2 की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म होली के अवसर पर 4 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, जिसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी थी।

साल 2019 में आई पति पत्नी और वो को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इसके सीक्वल की घोषणा की गई थी। पहले भाग की तरह ही इस बार भी निर्देशन की जिम्मेदारी मुदस्सर अजीज के हाथों में है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी अंतिम चरण में है, जबकि एक गीत की शूटिंग शेष है। ऐसे में निर्माता किसी तरह की जल्दबाजी के बजाय फिल्म को पूरी तरह तैयार कर दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं। इसी कारण रिलीज शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि टीम का पूरा ध्यान कंटेंट और मनोरंजन के स्तर को बनाए रखने पर है, ताकि दर्शकों को एक सशक्त और मजेदार सिनेमाई अनुभव मिल सके। नई रिलीज तारीख की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म को भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोडक्शन की कमान जूनो चोपड़ा के हाथों में है। अब दर्शकों की निगाहें मेकर्स के अगले ऐलान पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि ‘पति-पत्नी-वो 2’ आखिरकार किस तारीख को सिनेमाघरों में हंसी और उलझनों का तड़का लगाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *