सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोका और की मुलाकात; वीडियो वायरल

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोका और की मुलाकात; वीडियो वायरल

(रणभेरी): वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के अवसर पर रविवार, 21 जून को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया सामने आया। कार्यक्रम के दौरान एक फैन सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर सीधे स्टेज पर पहुंच गया, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अभिनेता के बीच कुछ देर के लिए स्थिति हलचल भरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में जॉन अब्राहम ने बाइक पर भव्य एंट्री की थी और मंच से वहां मौजूद दर्शकों के साथ मोटरसाइकिल के प्रति अपने जुनून को साझा किया। जैसे ही कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था, उसी दौरान एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा पार करते हुए स्टेज पर पहुंच गया और जॉन से मिलने की कोशिश करने लगा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन के स्टेज पर पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर नीचे ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच जॉन अब्राहम ने हस्तक्षेप करते हुए सुरक्षा कर्मियों को रुकने का संकेत दिया और फैन से कुछ समय के लिए बातचीत भी की।

इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने जॉन अब्राहम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विनम्रता और सहजता का परिचय दिया है। कुछ लोगों ने इसे एक भावुक और मानवीय पल बताते हुए अभिनेता की तारीफ की, वहीं एक वर्ग ने इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट भी करार दिया।

उल्लेखनीय है कि जॉन अब्राहम हाल ही में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह पिछली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘तेहरान’ में दिखाई दिए थे। इससे पहले उनकी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करते हुए लगभग 51 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कारोबार किया था।

आने वाले समय में जॉन अब्राहम कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘फोर्स 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है। कार्यक्रम में हुई इस घटना ने जहां फैंस के बीच उत्साह बढ़ाया, वहीं सोशल मीडिया पर इस पर बहस भी छेड़ दी है कि यह पेड पीआर स्टंट है। चर्चा में बने रहने की रणनीति।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *