कबीर चौरा रोड पर रेडक्रॉस ने शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में आमजन को राहत

कबीर चौरा रोड पर रेडक्रॉस ने शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में आमजन को राहत

वाराणसी (रणभेरी): बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए आम नागरिकों की सुविधा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मंगलवार को एक नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत की गई। यह प्याऊ कबीर चौरा रोड स्थित शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल के सामने स्थापित किया गया है, जहां राहगीरों और मरीजों के परिजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय राय ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी एक माह को सामुदायिक सेवा माह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवधि में समाजहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना है।

कबीर चौरा रोड पर रेडक्रॉस ने शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में आमजन को राहत

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह के प्याऊ लगाए जाएंगे, जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। इसके साथ ही निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच वस्त्र वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां भी की जाएंगी।

डॉ. राय ने आगे बताया कि कैंसर एवं थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सदस्य रक्तदान शिविर भी आयोजित करेंगे, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

कबीर चौरा रोड पर रेडक्रॉस ने शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में आमजन को राहत

कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस चेयरमैन विजय शाह, सचिव डॉ. संजय राय, डॉ. एस.एस. गांगुली, जे.पी. बालानी, वेद मूर्ति शास्त्री, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. अजय अग्रवाल, रोहित बालानी, संतोष जैन, विक्की गौड़, अरविंद गांधी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस जनसेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *