अस्पतालों में बढ़े मरीज, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन के मामले बढ़े

अस्पतालों में बढ़े मरीज, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन के मामले बढ़े

वाराणसी (रणभेरी): प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू का असर अब सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी और नमक की कमी के कारण हालत गंभीर हो रही है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इस बीच गर्मी से होने वाली मौतों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर आमतौर पर प्रतिदिन चार शव लाए जाते हैं, लेकिन इन दिनों यह संख्या बढ़कर छह से सात तक पहुंच गई है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

आम और तरबूज की आवक 40 फीसदी तक बढ़ गई

भीषण गर्मी के चलते आम, तरबूज की मांग बढ़ गई है। पहड़िया समेत अन्य सब्जी मंडियों में इन फलों की आवक 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। चंदुआ सट्टी में रोज 30-35 गाड़ी (पिकअप) तरबूज उतर रहा है तो सुंदरपुर में 25-30 गाड़ी, पंचक्रोशी सब्जी मंडी में 15-20, कज्जाकपुरा में 15-20 गाड़ी केवल तरबूज उतर रहा है। जबकि आम लदे 70-80 ट्रक मंडियों में आ रहे हैं। पहड़िया मंडी के आढ़ती संतोष सोनकर ने कहा कि सबसे ज्यादा आम और तरबूज की आवक बढ़ी है।

अस्पतालों में बढ़े मरीज, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन के मामले बढ़े

गर्मी की मार से सब्जी की फसलों को ज्यादा पानी की दरकार

तापमान बढ़ने से सब्जी फसलों को ज्यादा पानी देना पड़ रहा है। खेतों में दोगुना से ज्यादा पानी की खपत हो रही है। खासकर तरबूज, बोड़ा, भिंडी, नेनुआ, ककड़ी और लौकी आदि सब्जी फसलों पर मौसम की तीव्रता का खासा असर पड़ रहा है।

अस्पतालों में बढ़े मरीज, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन के मामले बढ़े

इस समय सब्जी फसलों में हफ्ते में एक की जगह दो बार सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे न सिर्फ किसानों की लागत बढ़ रही है, बल्कि पैदावार पर भी असर पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय इंटेसिटी (तीव्रता) काफी अधिक है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *