तमिलनाडु को मिला नया मुख्यमंत्री: TVK चीफ विजय ने ली शपथ, राज्यपाल ने मंच पर टोका

तमिलनाडु को मिला नया मुख्यमंत्री: TVK चीफ विजय ने ली शपथ, राज्यपाल ने मंच पर टोका

(रणभेरी): C. Joseph Vijay ने रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुबह 10:15 बजे आयोजित समारोह में उन्होंने तमिल भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस दौरान Rahul Gandhi भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया, जब विजय निर्धारित शपथ के अलावा अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल R. N. Ravi ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि वही पढ़ें, जो लिखित रूप में दिया गया है।
विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। सभी मंत्री TVK के विधायक हैं। सहयोगी दलों के किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

तमिलनाडु को मिला नया मुख्यमंत्री: TVK चीफ विजय ने ली शपथ, राज्यपाल ने मंच पर टोका

मुख्यमंत्री बनते ही विजय एक्शन मोड में दिखाई दिए। शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने कई अहम फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें राज्य में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिला सुरक्षा दल के गठन और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने जैसे फैसले शामिल हैं।

शपथ के दौरान विजय ने कहा, “मैं C. Joseph Vijay भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में भारत की एकता और अखंडता बनाए रखूंगा। अपने विवेक के अनुसार कर्तव्यों और कानून का पालन करूंगा। किसी से डरूंगा नहीं और न ही एकतरफा आदेश मानूंगा। मैं सभी लोगों के साथ न्याय करूंगा।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *