वाराणसी: धर्म परिवर्तन केस में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी: धर्म परिवर्तन केस में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी (रणभेरी): थाना कोतवाली पुलिस ने विधि-विरुद्ध धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी आफताब अंसारी को लोहता-जंसा मार्ग स्थित रिंग रोड अंडरपास के पास से देर रात दबोचा।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी काशी जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस के साथ साइबर सेल और सर्विलांस टीम की भी अहम भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मुखबिर तंत्र और तकनीकी सर्विलांस के जरिए मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला 24 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी के पिता नबी रसूल और माता गंगाजली उर्फ अमीना बेगम को गिरफ्तार कर चुकी है .

वाराणसी: धर्म परिवर्तन केस में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जो लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार 4 मई की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सफलता मिल गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *