वाराणसी के राजघाट पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने गंगा में लगाई छलांग, NDRF ने बचाई जान

वाराणसी के राजघाट पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने गंगा में लगाई छलांग, NDRF ने बचाई जान

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में गुरुवार को एक युवक ने मालवीय पुल (राजघाट ब्रिज) पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक हंगामा करता रहा। इस दौरान वह बार-बार गंगा में कूदने की धमकी देता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करने लगी। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

वाराणसी के राजघाट पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने गंगा में लगाई छलांग, NDRF ने बचाई जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ का एक जवान उसे बचाने के लिए पुल पर चढ़ गया। जैसे ही जवान युवक के करीब पहुंचा, युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, नीचे पहले से तैनात एनडीआरएफ के गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत युवक को गंगा नदी से बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली।

घटना के बाद युवक को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आदमपुर पुलिस युवक की शिनाख्त कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *