नासिक में बैंक्वेट से लौटते परिवार की कार कुएं में गिरी, 9 की मौत

नासिक में बैंक्वेट से लौटते परिवार की कार कुएं में गिरी, 9 की मौत

(रणभेरी): शुक्रवार रात डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में एक भयानक हादसा हुआ। एक कार अचानक कुएं में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित परिवार एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित फंक्शन में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था, तभी उनकी कार अचानक कुएं में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए जुटकर स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।

नासिक में बैंक्वेट से लौटते परिवार की कार कुएं में गिरी, 9 की मौत

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने आधी रात तक दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार को बाहर निकालने का काम किया। मरने वालों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और उनके छह बच्चे (पाँच लड़कियां और एक लड़का) के रूप में हुई है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चालक को कुएं का पता कैसे नहीं चला। साथ ही, चश्मदीदों की तलाश और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *