गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पत्नी और उसके प्रेमी को पति ने मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत

गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पत्नी और उसके प्रेमी को पति ने मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत

(रणभेरी): गाजियाबाद में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक पति ने कथित अवैध संबंधों से नाराज होकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय शबनम और 32 वर्षीय फहीम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति राशिद (38) की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

स्थानीय लोगों के अनुसार राशिद लकड़ी का काम करता है और फहीम उसके साथ ही काम करता था। इसी कारण फहीम का राशिद के घर आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान फहीम और शबनम के बीच करीब दो साल पहले नजदीकियां बढ़ गईं। कुछ समय पहले राशिद को दोनों के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद घर में कई बार विवाद भी हुआ। इसके बाद फहीम ने घर आना कम कर दिया था।

गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पत्नी और उसके प्रेमी को पति ने मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत

आरोपी राशिद की तस्वीर है

फोन करके घर बुलाया, फिर कर दी वारदात

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात राशिद ने फहीम को फोन कर अपने घर बुलाया था। घर पहुंचने के बाद तीनों के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आए राशिद ने घर में रखी पिस्टल से पहले पत्नी शबनम और फिर फहीम पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद राशिद वहां से फरार हो गया।

पड़ोसी ने पुलिस को दी सूचना

एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर के मुताबिक, रात करीब 12 बजे डायल-112 पर एक युवक ने फोन कर बताया कि पड़ोस के घर से झगड़े और गोली चलने की आवाज आई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर कमरे में खून से सना सोफा था और कुछ दूरी पर दोनों के शव पड़े हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि महिला सोफे पर बैठी थी, तभी आरोपी पति ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद उसने फहीम को भी निशाना बनाया।

सात बच्चों का है परिवार

पड़ोसियों ने बताया कि राशिद और शबनम के सात बच्चे हैं। आरोपी ने कुछ समय पहले एक नया मकान बनवाया था, जहां वह पत्नी के साथ रहता था, जबकि पास ही दूसरे मकान में परिवार के बाकी सदस्य रहते थे। घटना के समय घर में केवल एक बेटा मौजूद था, जबकि बाकी छह बच्चे दूसरे मकान में थे। सभी बच्चे अभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *