राष्ट्रपति के कथित अपमान पर वाराणसी में भाजपा का प्रदर्शन

राष्ट्रपति के कथित अपमान पर वाराणसी में भाजपा का प्रदर्शन

ममता बनर्जी का फूंका पुतला फूंका, जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का विरोध

वाराणसी (रणभेरी): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में महामहिम राष्ट्रपति के कथित अपमान के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग भी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति के साथ किया गया कथित अमर्यादित व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उनका कहना था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

राष्ट्रपति के कथित अपमान पर वाराणसी में भाजपा का प्रदर्शन

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री साधना गौड़ ने कहा कि राष्ट्रपति देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार पूरे देश का अपमान है। वहीं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *