प्रयागराज में बरातियों से भरी कार नहर में गिरीं, 10 लोग डूबे; 2 युवकों की मौत

प्रयागराज में बरातियों से भरी कार नहर में गिरीं, 10 लोग डूबे; 2 युवकों की मौत

(रणभेरी): कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर बढ़वारी खुर्द गांव में रविवार देररात बरात में जा रही दो कार पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कारों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो कार सवार नहीं मिले। पूरी रात उनकी खोजबीन चलती रही। सुबह दोनों की लाश बरामद हुई।

खीरी थाना क्षेत्र के गडरी गांव निवासी लालजी शुक्ल सीआरपीएफ में एएसआई हैं। रविवार रात उनके बेटे अभिषेक की बरात कोरांव के घूघा गांव जा रही थी। बरात में शामिल दो कारें अंधेरे में अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में टकराईं और नीचे जा गिरीं। पास में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया तो और लोग भी पहुंच गए। इतने में पुलिस भी पहुंच गई।

एक कार किसी तरह खींच कर किनारे कर दी गई। कार से रीवा के शुभम शुक्ला, सौरभ गौतम, आजमगढ़ के संदीप, जौनपुर के विशाल मौर्य, गाजीपुर के वसीम और बरेली के अनूप सिंह व रोहित सहित सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं गाजीपुर के प्रदीप कुशवाहा और अंशु का पता नहीं चल सका। पुलिस टीम उनकी खोजबीन में जुटी रही। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। भोर में लापता दोनों युवकों की लाश बरामद हुई।

घटनास्थल से 50 मीटर दूर मिले शव

कार नहर में गिरने के बाद लापता हुए दोनों युवकों का शव घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी परबरामद हुआ। एनडीआरएफ टीम व पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) पुत्र शिवमोहन निवासी अतर्रा जिला बांदा व अनीश सिंह (20) पुत्र नमो नारायण सिंह निवासी शेरुहिया थाना फेफना जिला बलिया के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *