BHU में हॉस्टलों के बीच हिंसक झड़प, PG छात्र गंभीर रूप से घायल, कैंपस में हाई अलर्ट

BHU में हॉस्टलों के बीच हिंसक झड़प, PG छात्र गंभीर रूप से घायल, कैंपस में हाई अलर्ट

वाराणसी (रणभेरी): बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में गुरुवार को दो छात्रावासों के छात्रों के बीच हुई मारपीट और पथराव से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना में रुइया हॉस्टल के पीजी छात्र पीयूष तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई है। हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, निष्कासित छात्र दर्शित पांडेय, रौनक मिश्रा, अंकित पाल और विश्वजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने रुइया हॉस्टल के गेट पर पीयूष तिवारी के साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों हॉस्टलों में तनाव फैल गया और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर लंका राजकुमार शर्मा और BHU चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

आक्रोशित छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी काशी गौरव के नेतृत्व में करीब 500 पुलिसकर्मियों ने हॉस्टल परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। भागने की कोशिश कर रहे एक छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

BHU में हॉस्टलों के बीच हिंसक झड़प, PG छात्र गंभीर रूप से घायल, कैंपस में हाई अलर्ट

प्रॉक्टोरियल बोर्ड से बातचीत के दौरान हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रुइया हॉस्टल के गेट पर 50-60 छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे पीयूष तिवारी की बिरला-सी हॉस्टल के तीन छात्रों से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। हमले में पीयूष का सिर फट गया।

मुंह ढककर पहुंचे छात्र, जमकर हुई पत्थरबाजी

घायल छात्र को देखकर रुइया हॉस्टल के छात्र उग्र हो गए। इसी बीच बिरला-सी हॉस्टल के 30-40 छात्र मुंह पर कपड़ा बांधकर, लाठी-डंडे और पत्थर लेकर रुइया हॉस्टल की ओर बढ़े और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने स्थिति संभालते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा।

BHU में हॉस्टलों के बीच हिंसक झड़प, PG छात्र गंभीर रूप से घायल, कैंपस में हाई अलर्ट

हॉस्टलों में सर्च ऑपरेशन, कमरे

सीलचीफ प्रॉक्टर के अनुसार, बिरला-सी हॉस्टल के 11 कमरों को सील कर दिया गया है, जहां से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। अब रुइया हॉस्टल की भी गहन जांच की जा रही है। पूरे बिरला छात्रावास को पुलिस ने घेर लिया है और ताले तोड़कर कमरों की तलाशी ली जा रही है। अब तक 12 कमरों की जांच पूरी हो चुकी है।

BHU में हॉस्टलों के बीच हिंसक झड़प, PG छात्र गंभीर रूप से घायल, कैंपस में हाई अलर्ट

पुलिस का बयान

डीसीपी काशी गौरव ने बताया कि दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई है। परिसर में मौजूद बाहरी लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पीड़ित छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *