दिवाली पर सफाईकर्मियों से मिले सीएम योगी, बच्चों को बांटे उपहार; बोले- अयोध्या पर किसी मंथरा-मारीच की कुदृष्टि न पड़े

दिवाली पर सफाईकर्मियों से मिले सीएम योगी, बच्चों को बांटे उपहार; बोले- अयोध्या पर किसी मंथरा-मारीच की कुदृष्टि न पड़े

(रणभेरी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के अवसर पर अयोध्या में सफाईकर्मियों और दलित बस्ती के लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने निषाद बस्ती पहुंचकर सफाईकर्मियों से मुलाकात की, उन्हें उपहार दिए और उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद दलित बस्ती में बच्चों को तोहफे बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने भगवान की आरती उतारी और दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में संतों ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भगवान की तस्वीर व प्रसाद भेंट किया।

मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम भी पहुंचे, जहां उन्होंने संतों और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीपावली की बधाई देते हुए अयोध्या के विकास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

अयोध्या में अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां

दिवाली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी। जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकता।

दिवाली पर सफाईकर्मियों से मिले सीएम योगी, बच्चों को बांटे उपहार; बोले- अयोध्या पर किसी मंथरा-मारीच की कुदृष्टि न पड़े

पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा पाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को एक संकल्प लेना होगा कि आने वाले समय में अयोध्या पर किसी मंथरा या मारीच की कुदृष्टि न पड़े। अयोध्या के वैभव को लूटने और उसे बदनाम करने की कोई साजिश सफल नहीं होनी चाहिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *