इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 को हाईजैक की धमकी, बेंगलुरु लौटा विमान; एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 को हाईजैक की धमकी, बेंगलुरु लौटा विमान; एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट, पायलटों ने लिया विमान वापस लौटाने का फैसला; यात्रियों को सुरक्षा जांच पूरी होने का इंतजार

(रणभेरी): बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 को शनिवार को हाईजैक करने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान विमान के टॉयलेट में धमकी भरा नोट मिलने के बाद पायलटों ने एहतियातन विमान को वापस बेंगलुरु ले जाने का फैसला किया। विमान के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचते ही टर्मिनल-1 पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला था। इसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलटों ने विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट यानी बेंगलुरु वापस लाने का निर्णय लिया।

विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। एहतियात के तौर पर विमान को अलग स्थान पर खड़ा किया गया और उसकी गहन जांच शुरू की गई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा नोट किसने लिखा था और वह विमान के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा।

इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 को हाईजैक की धमकी, बेंगलुरु लौटा विमान; एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर रुके यात्री

इस घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने तक यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E-451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी। निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पायलटों ने विमान को वापस बेंगलुरु लाने का फैसला किया।

प्रवक्ता के मुताबिक, यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए एयरलाइन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने और जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने तक ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जलपान और समय-समय पर जानकारी उपलब्ध करा रहा है। सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *