आगरा में बड़ा हादसा: नाला निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, तीन मजदूर दबे; दो की मौत, एक की हालत गंभीर

आगरा में बड़ा हादसा: नाला निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, तीन मजदूर दबे; दो की मौत, एक की हालत गंभीर

(रणभेरी): सिकंदरा थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में सोमवार दोपहर नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक मिट्टी का मलबा आ गिरा। हादसे में तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सब्जी मंडी के पास हुआ हादसा

हादसा सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी मंडी के समीप एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां नाले के निर्माण का काम चल रहा था। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, मजदूर नाले की दीवार तैयार करने के लिए शटरिंग प्लेट की वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाय भरभराकर नीचे आ गिरी और तीन लोग उसके नीचे दब गए।

आगरा में बड़ा हादसा: नाला निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, तीन मजदूर दबे; दो की मौत, एक की हालत गंभीर

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दो मजदूरों ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, हादसे में अनुज पुत्र जयपाल, निवासी मुजफ्फरनगर, विकास पुत्र राजेंद्र और सुशील मिट्टी में दब गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास और सुशील को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 30 वर्षीय अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि अनुज ठेकेदार है और उसके साथ सात मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। हादसे के समय नाले की दीवार के लिए शटरिंग प्लेट की वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *