अभिजीत दीपके का सीईसी ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम

अभिजीत दीपके का सीईसी ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम

इस्तीफे के लिए दिया 48 घंटे ,नहीं हटे तो ‘जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

(रणभेरी): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के एनएम सेंटर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने उन्हें लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर ‘जंतर-मंतर 2.0’ किया जाएगा और देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

दीपके ने आरोप लगाया कि देश के लोकतंत्र में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं, दिल्ली में 47 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का भी दावा किया गया। सीजेपी ने इन आंकड़ों को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया।

पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ज्ञानेश कुमार के प्रभाव के कारण चुनाव जीत रही है। हालांकि, ये आरोप सीजेपी की ओर से लगाए गए हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं से लोकतांत्रिक सुधारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

सरकार के सामने रखीं तीन मांगें

सीजेपी ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा, आगामी चुनावों को रद्द करने और एसआईआर प्रक्रिया को फ्रीज करने की मांग शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने 2023 में लागू चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी नियमों को दोबारा लागू करने की मांग की है। पार्टी ने सरकार से इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *