गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने दी जान: पहले कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर मारी गोली; दोस्तों से कहा था- अब कभी बात नहीं कर पाऊंगा

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने दी जान: पहले कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर मारी गोली; दोस्तों से कहा था- अब कभी बात नहीं कर पाऊंगा

(रणभेरी): बिजनौर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने जंगल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रायसिंह खेड़ा निवासी करन यादव (25) सुबह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। दोपहर करीब एक बजे वह जालिम खेड़ा गांव के पास जंगल में अचेत हालत में मिला। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी और वह करीब 100 मीटर अंदर पड़ा था।

करन की बाईं कनपटी पर गोली लगने का निशान था और मुंह से झाग निकल रहा था। पास ही एक पिस्टल पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीने की आशंका

पुलिस को घटनास्थल से पानी और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें, एक डिस्पोजल गिलास और दवा की दो खुली शीशियां मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, युवक ने पहले कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया और इसके बाद पिस्टल से कनपटी पर गोली मारी।

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने दी जान: पहले कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर मारी गोली; दोस्तों से कहा था- अब कभी बात नहीं कर पाऊंगा

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिली पिस्टल अवैध बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर था करन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करन का एक युवती से प्रेम संबंध था। घटना के दौरान वह उसी युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, करन ने वीडियो कॉल के दौरान युवती को पिस्टल दिखाई और कहा कि वह जहर पीकर इसी पिस्टल से आत्महत्या कर लेगा।

दोस्तों को रात में भेजा था मैसेज

करन ने घटना से एक रात पहले अपने कई दोस्तों को वॉट्सऐप पर मैसेज भी किया था। उसने दोस्तों से कहा था कि वह बहुत परेशान है और अब उनसे कभी बात नहीं कर पाएगा। इस मैसेज के बाद पुलिस अब उसके मोबाइल और वीडियो कॉल से जुड़े विवरण की भी जांच कर रही है।

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने दी जान: पहले कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर मारी गोली; दोस्तों से कहा था- अब कभी बात नहीं कर पाऊंगा

सुबह कार चालक की ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला

करन वृंदावन कॉलोनी में एक व्यक्ति की कार चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। करीब चार घंटे बाद उसका शव जालिम खेड़ा गांव के पास जंगल में मिला।

करन के परिवार में उसकी मां केशाना और दो बड़े भाई रंजीत व सोनू हैं। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *