कासगंज में नहर से मिले देवर-भाभी के शव: 9 दिन से थे लापता, भाई को फोन कर कहा था- हम दोनों मरने जा रहे

कासगंज में नहर से मिले देवर-भाभी के शव: 9 दिन से थे लापता, भाई को फोन कर कहा था- हम दोनों मरने जा रहे

(रणभेरी): नदरई क्षेत्र में गुरुवार सुबह हजारा नहर से एक युवक और महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान मानौटा गांव निवासी 27 वर्षीय कृष्णकांत और उसकी भाभी प्रियंका के रूप में हुई है। दोनों पिछले नौ दिनों से घर से लापता थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, कृष्णकांत और प्रियंका के बीच करीब एक साल से नजदीकी संबंध थे। 7 सितंबर को दोनों अलग-अलग स्थानों से निकले थे। इसके अगले दिन तड़के कृष्णकांत ने अपने बड़े भाई पंकज को फोन कर बताया था कि वह प्रियंका के साथ नदरई स्थित हजारा नहर के पास मौजूद है। फोन पर उसने दोनों के आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

पत्नी के घर से गायब होने पर हुई तलाश

पंकज के मुताबिक, वह पानीपत में कपड़ा गोदाम में काम करता है और पत्नी प्रियंका के साथ वहीं रहता था। 7 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे जब वह कमरे पर खाना खाने पहुंचा तो प्रियंका वहां नहीं थी। उसने अपनी मां से भी उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी।

कासगंज में नहर से मिले देवर-भाभी के शव: 9 दिन से थे लापता, भाई को फोन कर कहा था- हम दोनों मरने जा रहे

शाम को पंकज ने कृष्णकांत से फोन पर बात की। कृष्णकांत ने बताया कि प्रियंका उसके साथ है और दोनों दिल्ली के कश्मीरी गेट-चांदनी चौक इलाके में हैं। पंकज ने वहां पहुंचने की बात कही, लेकिन कृष्णकांत ने खुद वापस आने की बात कहकर उसे आने से रोक दिया।

दवा लेने की बात कहकर निकला था कृष्णकांत

उधर, कृष्णकांत के परिजनों ने बताया कि वह 7 सितंबर की सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उससे संपर्क किया। फोन पर उसने दवा लेने के लिए लाइन में खड़े होने की बात कही थी।

अगले दिन तड़के करीब तीन बजे कृष्णकांत ने पंकज को फोन किया। उसने बताया कि वह और प्रियंका नहर के पिकनिक प्वाइंट के पास हैं। परिजनों के मुताबिक, फोन पर कृष्णकांत ने अपनी मां की कसम खाकर दोनों के आत्महत्या करने की बात कही। प्रियंका ने भी इसी दौरान पंकज से बात की।

पंकज ने दोनों को ऐसा कदम न उठाने के लिए समझाया और सुरक्षित रहने की अपील की। बातचीत के कुछ समय बाद कृष्णकांत का फोन बंद हो गया।

कासगंज में नहर से मिले देवर-भाभी के शव: 9 दिन से थे लापता, भाई को फोन कर कहा था- हम दोनों मरने जा रहे

नहर किनारे मिला था सामान

8 सितंबर को नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट के पास एक थैला मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां दोनों के कपड़े, पर्स और अन्य सामान मिला। इसके बाद दोनों के लापता होने की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट ने नहर में कई दिनों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका था। गुरुवार सुबह नहर से दोनों के शव बरामद किए गए।

सामान की जांच में मिले दस्तावेज और नकदी

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में एक पर्स से सोने के आभूषण, 4,510 रुपये और प्रियंका की फोटो मिली। दूसरे पर्स में बिंदी और फोटो थी। वहीं, पुरुषों के वॉलेट से चार एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 510 रुपये मिले।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विदेश राठी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *