ट्रेन की खिड़की से महिलाओं की चेन झपटने वाला गिरफ्तार, नकदी और सोने की चेन बरामद

ट्रेन की खिड़की से महिलाओं की चेन झपटने वाला गिरफ्तार, नकदी और सोने की चेन बरामद

वाराणसी (रणभेरी): कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेन स्नेचिंग के आरोप में एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चलती ट्रेन को निशाना बनाकर वारदात करता था। वह खासतौर पर ट्रेन की खिड़की के पास बैठी महिलाओं और युवतियों से चेन झपटने के बाद मौके से फरार हो जाता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चितईपुर निवासी रतन डोम के रूप में हुई है। जीआरपी ने उसके कब्जे से 50 हजार 100 रुपये नकद और एक सोने की चेन बरामद करने का दावा किया है।

ट्रेन की खिड़की से महिलाओं की चेन झपटने वाला गिरफ्तार, नकदी और सोने की चेन बरामद

चलती ट्रेन में करता था वारदात

जीआरपी थाना प्रभारी रजोल नागर के अनुसार, ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान रविवार रात कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रतन डोम को पकड़ा गया।

ट्रेन की खिड़की से महिलाओं की चेन झपटने वाला गिरफ्तार, नकदी और सोने की चेन बरामद

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ ट्रेन की खिड़की के पास बैठी महिलाओं को ही निशाना नहीं बनाता था, बल्कि रात के समय ट्रेन के भीतर बाथरूम जाने वाली महिलाओं के सामान पर भी नजर रखता था। मौका मिलने पर पर्स छीनकर वह चलती ट्रेन से कूद जाता था।

पांच मामलों में नाम सामने आया

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने खिलाफ चेन स्नेचिंग से जुड़े पांच मामलों की जानकारी दी। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की, जिसमें इन घटनाओं से जुड़े मामले सामने आने की बात कही गई है। जीआरपी ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *