वाराणसी में तेज आंधी का कहर: कबीरचौरा मंडली अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुराना पीपल का विशाल वृक्ष गिरा, ट्राली चालक घायल

वाराणसी में तेज आंधी का कहर: कबीरचौरा मंडली अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुराना पीपल का विशाल वृक्ष गिरा, ट्राली चालक घायल

वाराणसी (रणभेरी): शनिवार को अचानक आई तेज आंधी और हवाओं के झोंकों ने शहर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान कबीरचौरा स्थित मंडली अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पुराना और विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क की ओर आ गिरा। उस समय वहां से गुजर रहा एक ट्राली चालक इसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाराणसी में तेज आंधी का कहर: कबीरचौरा मंडली अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुराना पीपल का विशाल वृक्ष गिरा, ट्राली चालक घायल

घायल चालक की पहचान प्रहलाद घाट निवासी विजय केशरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से मंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल नगर निगम और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। कुछ ही देर में नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।

वाराणसी में तेज आंधी का कहर: कबीरचौरा मंडली अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुराना पीपल का विशाल वृक्ष गिरा, ट्राली चालक घायल

बाद में क्रेन और मजदूरों की सहायता से गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया गया। पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए मार्ग को धीरे-धीरे सुचारु कराया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र में भीड़ और अव्यवस्था का माहौल बना रहा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

वाराणसी में तेज आंधी का कहर: कबीरचौरा मंडली अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुराना पीपल का विशाल वृक्ष गिरा, ट्राली चालक घायल

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ बहुत पुराना था और अस्पताल गेट के सामने लंबे समय से खड़ा था। तेज हवाओं के कारण उसकी जड़ें कमजोर होने के चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और जर्जर ढांचों के पास सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *