वाराणसी: मलदहिया फूल मंडी के पूर्व संचालक गिरफ्तार, नगर निगम की तहरीर पर सिगरा पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी: मलदहिया फूल मंडी के पूर्व संचालक गिरफ्तार, नगर निगम की तहरीर पर सिगरा पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के मलदहिया स्थित किसान फूल मंडी में अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बाद पूर्व संचालक विशाल दुबे को सिगरा पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम के नायब तहसीलदार की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।

नगर निगम ने 19 जनवरी 2026 को अनुबंध समाप्त कर मंडी को अवैध कब्जे से मुक्त कराया था और परिसर को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोप है कि पूर्व संचालक और उसके सहयोगी दोबारा सक्रिय होकर मंडी में वसूली कर रहे थे।

वाराणसी: मलदहिया फूल मंडी के पूर्व संचालक गिरफ्तार, नगर निगम की तहरीर पर सिगरा पुलिस की कार्रवाई

दुकानदारों से रोजाना वसूली के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि मंडी में दुकानदारों से अलग-अलग दरों पर पैसे वसूले जा रहे थे। अंदर दुकान लगाने वालों से 100 रुपये, फुटपाथ पर व्यापार करने वालों से 50 रुपये और बाहर से आने वाले फूल व्यापारियों से 500 रुपये प्रतिदिन तक की मांग की जा रही थी।

वाराणसी: मलदहिया फूल मंडी के पूर्व संचालक गिरफ्तार, नगर निगम की तहरीर पर सिगरा पुलिस की कार्रवाई

पहले भी हो चुकी थी शिकायत

नगर निगम को 13 अप्रैल को भी इस मामले में शिकायत मिली थी। इसके अलावा 14 फरवरी को भी विशाल दुबे के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने का आरोप है।

वाराणसी: मलदहिया फूल मंडी के पूर्व संचालक गिरफ्तार, नगर निगम की तहरीर पर सिगरा पुलिस की कार्रवाई

एफआईआर दर्ज, कई धाराओं में केस

पुलिस के अनुसार, नायब तहसीलदार की शिकायत पर सिगरा थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में विशाल दुबे, फिरोज और एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है।

नगर निगम की सख्ती के बाद गिरफ्तारी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मंडी में किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता और यह स्थान पूरी तरह निःशुल्क व्यापार के लिए निर्धारित है। शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विशाल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *