बदायूं में दर्दनाक हादसा: सड़क पर घूमकर बाइक पर गिरी टीनशीट, 24 वर्षीय युवक की गर्दन कटी; 8 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म

बदायूं में दर्दनाक हादसा: सड़क पर घूमकर बाइक पर गिरी टीनशीट, 24 वर्षीय युवक की गर्दन कटी; 8 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म

(रणभेरी): बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करने जा रहे युवक की गर्दन सड़क पर मजदूरों के हाथ से छूटी धारदार टीनशीट की चपेट में आकर कट गई। गर्दन का बड़ा हिस्सा कटने के बाद वह लटक गया और खून का फव्वारा निकलने लगा। पीछे बैठे भाई ने लटक रही गर्दन को हाथ से संभाला और गमछे से बांधकर खून रोकने की कोशिश की। परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे जाफरपुर गांव के पास पूर्व प्रधान के घर के सामने हुआ। मृतक की पहचान जाफरपुर निवासी अंकुश सिंह के रूप में हुई है। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और चंदौसी की एक फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम करता था।

बदायूं में दर्दनाक हादसा: सड़क पर घूमकर बाइक पर गिरी टीनशीट, 24 वर्षीय युवक की गर्दन कटी; 8 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म

मजदूरों के हाथ से छूटी टीन, घूमकर बाइक पर गिरी

अंकुश अपने चचेरे भाई राकेश और पड़ोसी दिलीप के साथ बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। जाफरपुर गांव के पास सड़क पर कुछ मजदूर पिकअप से टीन की शीट उतार रहे थे। इसी दौरान मजदूरों के हाथ से एक टीनशीट अचानक छूट गई। टीन सड़क पर घूमते हुए विपरीत दिशा में मुड़ गई और उसी समय वहां से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।

बदायूं में दर्दनाक हादसा: सड़क पर घूमकर बाइक पर गिरी टीनशीट, 24 वर्षीय युवक की गर्दन कटी; 8 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म

बाइक अंकुश चला रहा था। धारदार टीन उसकी गर्दन से टकराई और गर्दन का बड़ा हिस्सा कट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे बैठे राकेश ने अंकुश की लटक रही गर्दन को संभाला और गमछे से बांध दिया। राकेश और दिलीप ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में राकेश और दिलीप भी घायल हुए हैं, दोनों का इलाज चल रहा है।

आठ दिन पहले बेटे का पिता बना था अंकुश

अंकुश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। महज आठ दिन पहले ही प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया था। घर में बच्चे के जन्म की खुशियां थीं और परिवार नामकरण की तैयारी कर रहा था। इसी बीच अंकुश की दर्दनाक मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। नवजात बेटे का नामकरण भी नहीं हो सका।

पिकअप चालक और मजदूरों की तलाश

इस्लामनगर के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद पिकअप चालक और टीन उतार रहे मजदूरों की तलाश की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *