एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: दुबई जा रहे युवक के बैग से निकला अवैध तमंचा

एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: दुबई जा रहे युवक के बैग से निकला अवैध तमंचा

(रणभेरी): चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से अवैध हथियार बरामद होने से हड़कंप मच गया। आरोपी युवक अपने सामान में 12 बोर का तमंचा छिपाकर दुबई जाने की तैयारी में था, जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को बुलाया गया और युवक को हिरासत में ले लिया गया। सरोजनी नगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक गोंडा जिले का रहने वाला महेश कुमार चौहान है। वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से दुबई रवाना होने वाला था। बैगेज काउंटर पर नियमित जांच के दौरान उसके बैग में हथियार मिलने के बाद उसे मौके पर ही रोक लिया गया।

एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: दुबई जा रहे युवक के बैग से निकला अवैध तमंचा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काम के सिलसिले में दुबई जा रहा था, लेकिन बैग में तमंचा होने को लेकर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं वह अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

बरामद तमंचा पुलिस ने जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसके पुराने रिकॉर्ड और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है।जांच में यह भी सामने आया है कि युवक पहले दुबई में मजदूरी कर चुका है और कुछ समय पहले ही वापस लौटा था। अब दोबारा विदेश जाने के दौरान वह इस मामले में पकड़ा गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *