गाजीपुर में गंगा में नहाने गई तीन लड़कियां डूबी, तलाश जारी; मची चीख-पुकार

 गाजीपुर में गंगा में नहाने गई तीन लड़कियां डूबी, तलाश जारी; मची चीख-पुकार

(रणभेरी): करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर अमवाघाट पर रविवार सुबह 6.15 बजे गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक किसी का पता नहीं चल पाया था।

करंडा थाना क्षेत्र के प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डूबी हुई लड़कियों की पहचान रामजनपुर निवासी पूनम यादव (18), रोली यादव (16) और खुशी यादव (14) के रूप में हुई है। तीनों अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ गंगा में स्नान करने आई थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, तीनों लड़कियों के घर में दीवाली की तैयारी चल रही थी। गंगा स्नान के बाद छोटी दीवाली का पूजन होना था। इस दुखद घटना से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन डूब चुकी लड़कियों की तलाश में जुटे हुए हैं।