युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शख्स को लहुलुहान देख उड़े घरवालों के होश

युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शख्स को लहुलुहान देख उड़े घरवालों के होश

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात में खाना खाकर घर के सभी लोग सोने चले गए तभी गोली चलने की आवाज आई। तो सभी लोग कमरे की तरफ भागे और नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। जिससे मौके पर ही शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

शहर कोतवाली के गुरूटोला मुहल्ला निवासी अधेड़ ने बुधवार की रात खुद को गोली मार ली।  मुन्ना सेठ (58) पुत्र स्व. जगदीश सेठ बुधवार की रात अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह लहुलुहान पड़े हुए थे। जबतक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।गोली चलने की आवाज व परिजनों के कोहराम को सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मर कर आत्महत्या की है। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं मुहल्ले वाले पारिवारिक कलह को घटना का कारण बता रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।