नवागत पुलिस आयुक्त ने संभाला कार्यभार, कहा - ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान...

नवागत पुलिस आयुक्त ने संभाला कार्यभार, कहा - ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान...

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन किया। साथ उन्होंने सीपी मुथा अशोक जैन ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन भी किया। नए पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन का कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। वाराणसी की परंपरा के अनुसार नए पुलिस कमिश्नर ने बाबा विश्वनाथ, बाबा कालभैरव और बाबा संकटमोचन के दर्शन के बाद कार्यभार संभाला। इसके बाद आज सुबह सबसे पहले उन्हें सर्किट हाउस में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से जिले का चार्ज संभाल लिया। हमारे संवाददाता गौरव मारुति ने जब उनसे बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि वाराणसी में ट्रैफिक एक गंभीर समस्या है। इसको हल करने के लिए हम एक रोडमैप बनाएंगे। इसके अलावा थाने में आने वाले सभी फरियादियों के साथ उचित व्यवहार हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछले कुछ सालों में वाराणसी शहर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके लिए इसकी सुरक्षा भी हम सभी के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन हम इसे सभी के सहयोग से इस कार्य को पूर्ण करेंगे। अवैध रूप से नशे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हम आने वाले दिनों में विशेष रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करेंगे। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • 1995 बैच के अफसर हैं मुथा अशोक जैन

वर्ष 1966 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्में मुथा अशोक जैन ने 1995 में सिविल सेवा परीक्षा को पास कर इंडियन पुलिस सर्विस ज्वाइन किया था। बीकॉम और पीजीडीएम की पढ़ाई किए हुए मुथा अशोक जैन एक अच्छे कॉलमिस्ट के तौर पर भी अलग पहचान रखते हैं। वह देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों के लिए नियमित लेख लिखते रहते हैं। इसी साल नवंबर महीने में आईपीएस मुथा अशोक जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस उत्तर प्रदेश लौटे।

केंद्र से वापसी के बाद उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच करते हुए प्रतीक्षारत रखा गया था। मुथा अशोक जैन पुलिस कमिश्नरेट के दूसरे पुलिस कमिश्नर हैं। मार्च 2021 में वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने पर आईपीएस ए. सतीश गणेश पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए थे। 20 महीन के कार्यकाल के बाद आईपीएस ए. सतीश गणेश का तबादला हुआ तो आईपीएस मुथा अशोक जैन वाराणसी के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए।