Share Market: सोमवार की गिरावट के बाद, सेंसेक्स 1000 अंकों की तेजी

Share Market: सोमवार की गिरावट के बाद, सेंसेक्स 1000 अंकों की तेजी

(रणभेरी): सोमवार की भारी गिरावट के बाद बुधवार शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की है। बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकों की तेजी के साथ 56,819 पर पहुंच गया है। निवेशकों की संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। टाटा स्टील का शेयर कल 1072 रुपए पर बंद हुआ था और आज 4.33% बढ़कर 1,119 रुपए पर पहुंच गया। कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.57 लाख करोड़ रुपए था जो आज 257.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सेंसेक्स सुबह 480 पॉइंट्स की तेजी के साथ 56,320 पर खुला। दिन में इसने 56,858 का ऊपरी स्तर और 56,197 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं

सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स ने 725 अंकों तक की ऊंचाई तय करते हुए 56,540.10 के स्तर पर कारोबार पहुंच गया थ्रा। वहीं निफ्टी सूचकांक 201.85 अंक या  1.21 फीसदी की उछाल के साथ 16, 816.05 के स्तर पर था। तेजी का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 11 बजे तक 905 अंक उछाल के साथ आगे बढ़ा, जबकि निफ्टी 268 अंक की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करता रहा।

बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन, HCL टेक, ICICI बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो 2-2% से ज्यादा बढ़े हैं। एयरटेल,TCS, इंफोसिस, HDFC बैंक, रिलायंस, SBI और सन फार्मा 1-2% के बीच बढ़कर कारोबार कर रहे हैँ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 307 पॉइंट्स की तेजी के साथ 16,921 पर कारोबार कर रहा है। इसने दिन में 16,927 का ऊपरी स्तर बनाया और 16,722 का निचला स्तर बनाया। इसका निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप इंडेक्स, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स 1.50% से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके 50 शेयर्स में से केवल 2 शेयर गिरावट में हैं। 48 बढ़त में हैं।