आम आदमी को महंगाई का झटका: 50 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फिर से बिगाड़ा रसोई का बजट

आम आदमी को महंगाई का झटका: 50 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फिर से बिगाड़ा रसोई का बजट

(रणभेरी): लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को शनिवार को तगड़ा झटका लगा है। खाना बनाना और महंगा हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पूरे प्रदेश में अब 14.20 किलो का गैस सिलेंडर 1037.50 रुपए में मिलेगा। यह बढ़ोतरी आज से यानी शनिवार 7 मई 2022 से लागू हो गई है। इसी तरह छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 380.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 362.50 रुपए थी। हांलाकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कुछ राहत दी है। व्यवसायिक सिलेंडर 2458 की बजाए 2448 रुपए में मिलेगा। अभी तक इसकी कीमत 362.50 रुपए थी। हालांकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि अभी 1 मई को ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे। उसके बाद से ही चर्चा चल रही थी कि घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं।पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अब तक गैस के दो बार दाम बढ़ चुके हैं। सबसे पहले 22 मार्च को घरेलू गैस का दाम 50 रुपए बढ़ा था।उसके बाद 7 मई को फिर से 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। चुनाव रिजल्ट आने के बाद अब तक घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हो गई है। मालूम हो कि इससे पहले 6 मई तक यूपी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 987.5 रुपये चुकाने पड़ रहे थे।