चंदौली नगर पंचायत में फर्जी मतदान: पांच महिलाएं व चार युवक को लिया हिरासत में, धरने पर बैठे लोग

चंदौली नगर पंचायत में फर्जी मतदान: पांच महिलाएं व चार युवक को लिया हिरासत में, धरने पर बैठे लोग

(रणभेरी): चंदौली पंचायत में निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। पुलिस पर सत्तापक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पांच महिलाओं व चार युवकों को हिरासत में ले लिया। नगर निकाय चुनाव के लिए जिले के चार निकायों में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। चंदौली नगर पंचायत के बूूथ नंबर-पांच पर दस बजे के करीब प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज पर वोट डालने का आरोप लगाया। चंदौली नगर पंचायत के बूथ नंबर पांच पर फर्जी कागजात के साथ वोट डाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रत्याशियों और समर्थकों में इसको लेकर आक्रोश है। कुछ लोग मौके पर ही धरने पर बैठक गए और निष्पक्ष मतदान पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन सत्तापक्ष की मदद कर रही है। हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।