आज 3 बजे राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान करेगा चुनाव आयोग

 आज 3 बजे राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान करेगा चुनाव आयोग

(रणभेरी): देश में राष्ट्रपति चुनाव 2022 के शंखनाद का वक्त आ गया है। आज दिन बजे तक राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान किया जाएगा इसी सिलसिले में चुनाव आयोग गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान करेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं। चुनाव आयोग ने आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वह राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम का एलान करेगा। 24 जुलाई के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाना है। राष्ट्रपति चुनाव-2017 में मतदान 17 जुलाई को हुआ था और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी। तब 50 फीसदी वोट सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में थे, साथ ही क्षेत्रीय दलों में भी अधिकतर दलों का समर्थन मिल गया था। 

इस बार भी कुछ क्षेत्रीय दलों की मदद से एनडीए अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के करीब है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद इसकी पूरी तस्वीर साफ होगी। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की  विधानसभाओं के चुने गए सदस्य शामिल होते हैं। हाल ही में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिमोट वोटिंग की पैरवी की है। उन्होंने उत्तराखंड के एक दूरदराज के मतदान केंद्र की एक घंटे की यात्रा के बाद मंगलवार को यह बात कही थी। आयोग ने कहा कि समय आ गया है कि रिमोट वोटिंग की संभावनाओं का पता लगाया जाए, शायद पायलट आधार पर ऐसा किया जा सकता है।