CM Yogi के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल

CM Yogi के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल

(रणभेरी): मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय -गोरखनाथ मंदिर के ओएसडी व पूर्व उपजिलाधिकारी चौरीचौरा मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।पत्नी गंभीर रूप से घायल। पत्नी को गोरखनाथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ है। गोरखपुर से लखनऊ जाते समय देर रात हुआ हादसा हुआ। बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला चौकी के पास  दुर्घटना हुई है।

मोतीलाल सिंह का स्थायी निवास ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास और जनपद आजमगढ़ था। वह गोरखपुर में सिविल लाइंस, निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के बगल में रहते थे। उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह साढ़े छ: बजे के लगभग में इनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि नील गाय को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है। 

मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां बैठकर जनसुनवाई करते थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।