लखनऊ में वरमाला पहनाते ही बेहोश होकर गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदल गईं सारी खुशियां

लखनऊ में वरमाला पहनाते ही बेहोश होकर गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदल गईं सारी खुशियां

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलिहाबाद में शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं जब दुल्हन की जयमाला स्टेज पर अचानक मौत हो गई। दुल्हन का नाम शिवांगी है और वह दूल्हे को वरमाला पहनाने स्टेज पर पहुंची थी। वरमाला डालने के बाद अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई।शुक्रवार रात लखनऊ के भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। लड़की के परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थें। देर रात बारात आती है। रस्मों के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन वरमाला के साथ स्टेज पर पहुंची। वरमाला पहनाने के बाद शिंवागी अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। 

बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। बरात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। नाश्ते के बाद जब द्वारपूजा शुरू हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था तो दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली भी खूब चल रही थी। चारों तरफ खुशी का माहौल था दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। 

तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई। वहां आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।