24 घंटे में दूसरी बार विश्वनाथ धाम पहुंचे अनंत अंबानी, मां अन्नपूर्णा कालिया लिया आशीर्वाद, क्रूज से निहारी घाटों की छटा

24 घंटे में दूसरी बार विश्वनाथ धाम पहुंचे अनंत अंबानी, मां अन्नपूर्णा कालिया लिया आशीर्वाद, क्रूज से निहारी घाटों की छटा

वाराणसी (रणभेरी): रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख और देश के मशूहर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज फिर से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत षोडशोपचार पूजन किया। इससे पहले मंगलवार शाम भी उन्होंने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई थी। बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर पर मत्था टेकने के बाद अनंत अंबानी ने काशी के अन्य मंदिरों में भी हाजिरी लगाई। क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों की छटा निहारी। इस दौरान वो भाव विभोर नजर आए। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद अनंत अंबानी ने अन्नपूर्णा मंदिर और संकट मोचन मंदिर में हाजिरी लगाई। धाम परिसर में अनंत अंबानी को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही। अन्नपूर्णा मंदिर में मुख्य अर्चक ने अनंत अंबानी को माता का प्रसाद व मोमेंटो भेंट किया। रविदास घाट तक क्रूज से यात्रा की।काशी विश्वनाथ धाम में मंदिर के अर्चक नीरज पांडेय, डॉ गणपत झा और अंकित भारती ने अनंत षोडशोपचार पूजन करवाया। बाबा दरबार में अनंत अं