सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

(रणभेरी): कोंग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उसके एक दिन बाद शुक्रवार को अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रियंका ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्होंने घर पर ही खुद को आइसोलेट किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोविड के हल्के लक्षण हैं। मैंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं जिन लोगों से पिछले कुछ दिनों में मिली हूं, कृपया वो अपनी जांच करवा लें और जरूरी कदम उठाएं।' वहीं प्रियंका गांधी के पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया गांधी को बुधवार शाम बुखार आया था। जिसके बाद उनकी कोरोना जांच करवाई गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने डॉक्टरी सलाह के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया। वही 8 जून को सोनिया और राहुल गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।राहुल अभी देश से बाहर हैं, जबकि सोनिया पॉजिटिव आ गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पूछताछ की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि सोनिया गांधी 8 जून से पहले ठीक हो जाएंगी और वो ईडी की पूछताछ में शामिल होंगी।