आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, आसपास के लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, आसपास के लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

वाराणसी (रणभेरी): आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात प्रेम-प्रसंग में गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां युवक का इलाज चल रहा है,और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

तहबरपुर थाना के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय राही यादव का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी को लेकर बदमाशों ने गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालाकि की घायल युवक ने दोनों बदमाशों को पहचान लिया है। दोनों बदमाश हरिहरपुर गांव के हैं। वही एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।