मुख्तार के करीबी के सीज घर में लगी आग, 6 सितंबर को घर किया गया था कुर्क

मुख्तार के करीबी के सीज घर में लगी आग, 6 सितंबर को घर किया गया था कुर्क

(रणभेरी): बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले थाना सरायलखंसी क्षेत्र के भुजौटी स्थिति उमेश सिंह की 46 करोड़ की सम्पत्ति को प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले सीज की गई थी, जिसमें गुरुवार की सुबह किसी कारणवस आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान तीन दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना से भवन के एक कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग किस वजह से लगी, यह जानकारी नहीं हो सकी है।पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। 

सरायलखनसी थाना के अहिलाद गांव निवासी उमेश सिंह का भुजौटी में 46 करोड़ रुपए का आलीशान घर है। उमेश सिंग माफिया मुखातर अंसारी के करीबी हैं। जिस पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण आधुनियम की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बीते छह सितम्बर को इस भवन को कुर्क कर दिया गया था। गुरुवार की सुबह इस भवन से धुंआ उठने की खबर मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने तीन दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुचकर आग पर काबू पाने का प्रयास दिया। सीएफओ ने बताया कि करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उधर इस घटना को लेकर सुबह से पूरे नगर में चर्चा होती रही है।