8वीं की छात्रा ने की ख़ुदकुशी , पुलिस आत्महत्या के कारणों की कर रही जांच

8वीं की छात्रा ने की ख़ुदकुशी , पुलिस आत्महत्या के कारणों की कर रही जांच

वाराणसी (रणभेरी): मंडुवाडीह क्षेत्र अंतर्गत घुघुलपुर जलाली पट्टी में सोमवार सुबह 16 साल की कक्षा 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बगल के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से लटका शव देखकर शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घुघुलपुर जलाली पट्टी निवासी सब्जी विक्रेता की 16 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा थी। छात्रा का नाम नीति कुमारी था। वह दिन में स्कूल जाती थी और शाम को परिजनों के साथ बनारस डीजल रेल इंजन कारखाना (BLW) मंडी में सब्जियां बेचती थी।

उसके बाद किसी समय बांस की सीढ़ी के सहारे प्रथमतल पर जाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली। बगल की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने किशोरी का फंदे से लटका शव देखा तो शोर मचाया। परिजन जब छत पर पहुंचे तो दृश्य देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने आननफानन किशोरी को फंदे से उतारा लेकिन तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पहुंचे और विधिक कार्रवाई में जुट गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। किशोरी दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।