यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे मोदी सरकार के 4 मंत्री

यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे मोदी सरकार के 4 मंत्री

(रणभेरी): यूक्रेन और रूस बीच भीषण का आज पांचवा दिन है। स बीच भारत की भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह एक हाईलेवल बैठक की। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री और अधिकारी शामिल थे। जिसमें फैसला किया गया है कि भारतीयों की वतन वापसी के लिए 4 कैबिनेट मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पोलैंड और हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे।

भारतीयों के निकासी मिशन को कोऑर्डिनेट करेंगे।बैठक में विदेश मंत्रालय के कई उच्च अधिकारी भी शामिल थे। जिन्होंने पीएम मोदी को जमीनी हालात के बारे में बताया। पीएम को ये भी जानकारी दी गई कि यूक्रेन के पड़ोसी देशों तक भारतीय छात्रों को बस, ट्रेन या अन्य साधनों से ले जाया जा रहा है। वहां से विशेष उड़ानों के जरिए उनको भारत लाया जा रहा। 

यूक्रेन की सरकार ने भारतीय छात्रों की मदद का फैसला लिया था, लेकिन अब वहां के सुरक्षाबलों पर गंभीर आरोप लगे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमानिया की सीमा पर बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां पर एंट्री नहीं करने दी गई। साथ ही कुछ भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन के जवानों ने मारपीट की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों का आरोप है कि यूक्रेन में उनके साथ अब भेदभाव किया जा रहा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के लिए तेजी से काम कर रही है। यूक्रेन के पड़ोसी देशों से उड़ानों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को वतन वापस लाया जा सके।