मुंबई की बारिश में ट्रैफिक से बचने मेट्रो पहुंचे रणदीप हुड्डा, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई की बारिश में ट्रैफिक से बचने मेट्रो पहुंचे रणदीप हुड्डा, वीडियो हुआ वायरल

(रणभेरी): देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हाल ही में हुई जोरदार बारिश के बीच बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता को आम यात्रियों की तरह मेट्रो ट्रेन से सफर करते हुए देखा जा सकता है। बारिश के कारण शहर में बढ़े ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उन्होंने निजी वाहन की बजाय सार्वजनिक परिवहन को चुना।

वायरल क्लिप में रणदीप हुड्डा ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और वे सामान्य यात्री की तरह मेट्रो में प्रवेश करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान वे बेहद साधारण अंदाज में यात्रा कर रहे थे, जिससे अन्य यात्रियों में से अधिकांश लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। हालांकि, मेट्रो के अंदर एक महिला यात्री उनसे बातचीत करती भी दिखाई देती है, जिसका दृश्य वीडियो में कैद हुआ है।

मुंबई की बारिश में ट्रैफिक से बचने मेट्रो पहुंचे रणदीप हुड्डा, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग अभिनेता के इस सादगी भरे व्यवहार की चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे स्टारडम के बावजूद आम जीवन जीने की मिसाल बताया है।

फिल्मी मोर्चे पर रणदीप हुड्डा जल्द ही निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की आगामी फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम ‘ईठा’ बताया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘ईठा’ का सीधा मुकाबला यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ से माना जा रहा है, जो 26 अगस्त को रिलीज होगी। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट नजदीक होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *