कैंट स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा: मॉडल शॉप से तीन कर्मचारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

कैंट स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा: मॉडल शॉप से तीन कर्मचारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

वाराणसी (रणभेरी): शहर में अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित विजयनगरम मार्केट इलाके में संचालित एक मॉडल शॉप पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब बरामद की गई। इस घटना के बाद शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह और उनकी टीम ने देर रात कैंट स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मॉडल शॉप में निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री की जा रही है और ग्राहकों से तय दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है।

कैंट स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा: मॉडल शॉप से तीन कर्मचारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विजयनगरम मार्केट स्थित मॉडल शॉप पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी सोनू यादव और संदीप यादव तथा चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी गांव निवासी शिवपूजन यादव के रूप में हुई।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 बोतल अंग्रेजी शराब, 41 कैन एवं बोतल बीयर तथा 16 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार यह शराब अवैध तरीके से देर रात ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी।

कैंट स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा: मॉडल शॉप से तीन कर्मचारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि वे मॉडल शॉप में कार्यरत हैं और अतिरिक्त मुनाफा कमाने के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचते थे। पुलिस का कहना है कि यह गतिविधि काफी समय से संचालित की जा रही थी और इससे अवैध रूप से मोटी कमाई की जा रही थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध शराब बिक्री, ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *