तलाक के बाद जीवन के मुश्किल दौर पर हंसिका मोटवानी का बयान, परिवार और थेरेपी ने दी सहारा

तलाक के बाद जीवन के मुश्किल दौर पर हंसिका मोटवानी का बयान, परिवार और थेरेपी ने दी सहारा

(रणभेरी): अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने हाल ही में अपने निजी जीवन के उस कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की है, जिससे वह अपने तलाक के बाद गुज़रीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस बदलाव ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से गहराई तक प्रभावित किया और वह एक ऐसे समय से गुज़रीं जिसे उन्होंने अपने जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण बताया।

हंसिका के अनुसार, इस दौरान उनका सबसे बड़ा सहारा उनका परिवार रहा, जिसने हर स्थिति में उनके साथ खड़े रहकर उन्हें भावनात्मक मजबूती दी। उन्होंने कहा कि अपनों के समर्थन ने उन्हें धीरे-धीरे संभलने में मदद की।

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में थेरेपी ने उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाई। पेशेवर मदद के जरिए उन्होंने अपनी भावनाओं को समझना और उन्हें संतुलित करना सीखा, जिससे धीरे-धीरे वह सामान्य जीवन की ओर लौट पाईं।

इसके साथ ही हंसिका ने आध्यात्मिकता को भी अपने उपचार प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उनके मुताबिक, ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास ने उन्हें मानसिक शांति प्रदान की और अंदर से मजबूत बनने में मदद की।

गौरतलब है कि हंसिका मोटवानी ने वर्ष 2022 में सोहेल खतूरिया से विवाह किया था, हालांकि यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल सका। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने मार्च 2026 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया, और यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

तलाक के बाद अब हंसिका खुद को पहले से अधिक मजबूत और संतुलित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है और वह जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *