UP Board 2026: छात्रों को विवरण सुधार का आखिरी मौका, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

UP Board 2026: छात्रों को विवरण सुधार का आखिरी मौका, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा दे चुके छात्रों को उनके शैक्षिक विवरणों में सुधार का आखिरी अवसर दिया है। परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई अभ्यर्थियों के नाम, पिता के नाम और अंग्रेजी स्पेलिंग में त्रुटियां सामने आई हैं।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी किए हैं। वाराणसी क्षेत्र के अपर सचिव विनोद कुमार राय के अनुसार, अधिकतर गलतियां छात्रों के नाम और उनके अभिभावकों के नाम में पाई गई हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी लंबित संशोधन प्रकरण 10 अप्रैल तक संबंधित DIOS कार्यालयों से प्राप्त कर लिए जाएं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि छात्रों को त्रुटिरहित अंकपत्र और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा सकें।

इसके साथ ही DIOS को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके जिले में किसी भी छात्र के विवरण में कोई गलती शेष नहीं है। वहीं, क्षेत्रीय अपर सचिवों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सभी संशोधन कार्य पूर्ण होने का प्रमाण देना अनिवार्य किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *