नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का टीजर हुआ रिलीज, युद्ध के सीन और VFX ने खींचा ध्यान

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का टीजर हुआ रिलीज, युद्ध के सीन और VFX ने खींचा ध्यान

(रणभेरी): निर्देशक नितेश तिवारी की अगली बड़ी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर हनुमान जयंती पर सामने आया। टीजर में भगवान राम का लुक पहली बार दर्शकों के सामने आया, वहीं लंका के युद्ध के दृश्य और शानदार VFX ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी।

टीजर के कुछ दृश्य देखने में हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाने वाले लग रहे हैं। खासकर युद्ध और राक्षसों के डिज़ाइन को लेकर कई लोगों ने इसे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ या ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी फिल्मों से प्रेरित बताया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतने बड़े बजट वाली फिल्म में भी ऐसे दृश्य दिखना सवाल खड़ा करता है। उनके अनुसार, टीजर में कई शॉट्स ऐसे हैं जो पहले हॉलीवुड में देखे जा चुके हैं।

दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “समस्या ये है कि बॉलीवुड में अक्सर विदेशी फिल्मों की शैली की नकल करने की कोशिश की जाती है। इस टीजर में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। रामायण जैसी महाकाव्य कहानी में VFX और CGI की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे पूरी तरह से अपनी शैली में दिखाना जरूरी था।”

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच इस पर मतभेद देखने को मिले हैं। कुछ ने इसकी तकनीकी सफलता की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे हॉलीवुड से प्रेरित करार दिया। ‘रामायण’ के निर्माता और टीम अब तक इस चर्चा पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *