वाराणसी: सदर बाजार में युवक 150 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

वाराणसी: सदर बाजार में युवक 150 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

(रणभेरी): वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज नजारा देखने को मिला। सदर बाजार के पास एक युवक अचानक 150 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची कैंट थाना की पुलिस ने लगभग एक घंटे तक युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बार-बार आवाज लगाकर उसे नीचे आने के लिए कहा, लेकिन युवक बेखौफ और गुमसुम होकर टावर के बीचोबीच ही बैठा रहा।

वाराणसी: सदर बाजार में युवक 150 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और इसी कारण उसने हिम्मत करके इतनी ऊँचाई पर चढ़ने का जोखिम उठाया। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

पुलिस पूछताछ के बाद युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। पुलिस ने लोगों से भीड़ इकट्ठा करने और खतरनाक नजारे को रिकॉर्ड करने से बचने की अपील की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *