मुजफ्फरनगर में परिवारीय त्रासदी: पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर में परिवारीय त्रासदी: पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

(रणभेरी): मुजफ्फरनगर के सरवट इलाके की गली नंबर-6 में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों की लाशें कमरे में मिलीं। पुलिस को सूचना पड़ोसियों ने दी, जब लंबे समय तक घर का दरवाजा नहीं खुला।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में पति इरशाद (32), पत्नी नूरीन (28), दो साल का बेटा आहिल और एक महीने की बेटी अक्शा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, इसके बाद आत्महत्या की।

पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार तड़के 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चलता रहा। इसके बाद अचानक घर में सन्नाटा छा गया। पड़ोसियों ने जब दरवाजा नहीं खोला तो रिश्तेदार नौशाद को बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मुजफ्फरनगर में परिवारीय त्रासदी: पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद का कारण हाल ही में इरशाद द्वारा अपनी बहन को ईदी में 1700 रुपये देना था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। नूरीन ने अपने मायके पक्ष को भी यह जानकारी दी थी।

नूरीन की बहन अर्शी ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों से ही नूरीन के साथ मारपीट और उत्पीड़न होता रहा। पति शराब के नशे में रहते थे और हिंसक व्यवहार करते थे। नूरीन कई बार छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पति ने धमकी दी थी कि वह नहीं छोड़ेंगे।

मुजफ्फरनगर में परिवारीय त्रासदी: पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, SSP संजय कुमार वर्मा, ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा, CO मंडी राजू कुमार साव, डॉग स्क्वायड, एलआईयू और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया, “बहन को ईदी देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में लगता है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *